उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगी मुहर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पार्क निर्माण हेतु धन स्वीकृत

uttarakhand city news

मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगी मुहर: बनबसा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पार्क निर्माण हेतु ₹37.99 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प को गति देते हुए शासन ने जनपद की शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर एक और बड़ी सौगात दी है। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹37.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा के परिसर में एक आधुनिक और सुंदर पार्क के निर्माण के लिए जारी की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पार्क के निर्माण हेतु शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कॉलेज परिसर में पार्क बनने से न केवल छात्राओं को एक स्वच्छ और हरित वातावरण मिलेगा, बल्कि विद्यालय के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

Ad Ad
To Top