उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता-पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, पेयजल समस्या का होगा समाधान।

हल्द्वानी
एक लंबी जद्दोजहद के बाद घोड़ा नाला क्षेत्र के निवासियों को शुद्ध पेयजल मिलने का एक मार्ग प्रशस्त होता हुआ दिख रहा है पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बिंदुखत्ता की मुहीम रंग लाती हुई दिख रही है, जिलाधिकारी ने जल संस्थान को घोड़ा नाला क्षेत्र में बनने वाले ओवरहेड टैंक के निर्माण को लेकर उसका आगणन बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) दुष्कर्म के प्रयास के दौरान भागा आरोपी,ऊंचाई से कूदने पर टूटे पैर, पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।

इस बड़ी समस्या के समाधान के लिए घोड़ानाला बिंदुखत्ता में नलकूप मय ओवरहेड टैंक लगाने हेतु पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बिंदुखत्ता का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में बीती देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सर्किट हाउस हल्द्वानी में मिला जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देखते हुए ओवरहेड टैंक बनाए जाने का भरोसा दिया जिसके बाद जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने घोड़ानाला बिंदुखत्ता में नलकूप व ओवरहेड टैंक लगाने के लिए मुख्य अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान नैनीताल को आगणन तैयार करने के दिए निर्देश ।
गौरतलब है उक्त ओवरहेड टैंक का निर्माण सेंचरी पल्प एंड पेपर मिल अपने सीआरएस फंड के माध्यम से बनाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक हर्ष बिष्ट , अध्यक्ष नंदन सिंह बोरा, संरक्षक आनंद गोपाल सिंह बिष्ट ,राजू नेगी ,बालम बोरा शामिल रहे।

Ad
To Top