ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधन
गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। बैठक में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों, विधानसभा सत्र की रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा के विधायक एवं वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।




