उत्तराखण्ड

(चारधाम यात्रा) बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया हुई शुरू,अभी तक चार लाख अठासी हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड चार धाम।

अपडेट
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021
16 नवंबर

देहरादून-: 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां अब मंदिर प्रशासन ने तेज करते हुए विभिन्न रस्मों को अदा करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है जिसके तहत आज से विभिन्न पूजा ओं के दौर प्रारंभ हो गए हैं

•श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई।
• पंच पूजाओं के पहले दिन आज प्रात: से श्री गणेश जी की पूजाएं तथा शाम को गणेश जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
• 20 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी)चंदन हॉस्पिटल प्रकरण, डीएम ने जांच समिति का किया गठन ।।

• अभी तक चारलाख अठासी हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड चार धाम।

• शीतकाल हेतु कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों क्रमश श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, मुखबा( मुखीमठ), खरसाली( खुशीमठ) में परंपरागत रूप से शीतकालीन पूजाएं चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड पुलिस आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं पीएसी/आईआरबी का चयन परिणाम घोषित, देखें हमारी वेबसाइट पर ।।

• द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 22 नवंबर को प्रात: शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

• परंपरागत रूप से 25 नवंबर को आयोजित होता है श्री मद्महेश्वर मेला।

यह भी पढ़ें 👉  (अभी-अभी) डीएम ने उप जिला मेला चिकित्सालय एव जिला महिला चिकित्सालय में औचक मारा छापा ।।

• ऋषिकेश चारधाम यात्रा बस टर्मिनल पर विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क अभी भी कार्यरत।

• यात्रियों हेतु कोविड जांच केद्र एवं चिकित्सा काउंटर भी कार्यरत।
•मीडिया प्रभारी देवस्थानम बोर्ड।

Ad
To Top