उत्तराखण्ड

(चमोली) अपडेट-: खाई में गिरी कार हादसा,तीसरे युवक की भी हुई मौत, सभी की शिनाख्त,एक को किया श्रीनगर रेफर ।।

चमोली

चमोली बदरीनाथ मार्ग पर हुआ कार हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है जिसमें पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक पुत्र अज्ञात सेक्टर 27 नोएडा उम्र 27 वर्ष,अरविंद पुत्र अज्ञात कुलशेर कॉलोनी सेक्टर 82 नोएडा उम्र 26 वर्ष, संदीप तंवर पुत्र सुरेश तंवर ग्राम झुंनपुरा सेक्टर 11 नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष जिनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें हरेंद्र नागर पुत्र मांगेराम ग्राम झुनपुरा सेक्टर 11 नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष, सुनील अवाना पुत्र स्वर्गीय धर्मवीर अवाना पता उपरोक्त तथा अच्छे चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान ग्राम सदरपुर सेक्टर 46 नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है जिनका पुलिस ने पंचनामा भरकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं के मुख्य लोको निरीक्षक रेलवे हुए सेवा निवृत्त ।।


पुलिस के अनुसार वाहन संख्या dl5 सी एस 7007 फॉर्च्यूनर क्या घटना हुई जो गहरी खाई में जा गिरी बताया जाता है कि उक्त वाहन श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस आ रहे थे घायलों में से अक्षित चौहान को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है तथा इस घटना से उनको परिजनों को सूचित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यकाल का विस्तार,Tenure of Pantnagar Agricultural University Vice-Chancellor Extended

गौरतलब है कि उपरोक्त वाहन पहाड़ों में हो रही बरसात से आज यहां गहरी खाई में जा गिरा था।

Ad
To Top