उत्तर प्रदेश

(चमोली हादसा) नमामि गंगे परियोजना की घटना में शहीद हुए 3 होमगार्ड जवानों के परिजनों को होमगार्ड कमांडेंट ने सौंपा चेक ।।

हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले होमगार्ड जवान के परिजनों को सौंपा चेक

चमोली-: जनपद में नमामि गंगे ट्रीटमेंट प्लांट में हुए दर्दनाक भीषण हादसे में शहीद हुए तीन होमगार्ड्स के वीर योद्धा जवान के परिवार को होमगार्ड्स कल्याण कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता एवं अन्य मद की धनराशि दो लाख दस हजार प्रत्येक आश्रित को उनके पैतृक घर जाकर दी गई. इस दौरान मंडलीय कमांडेंट गढ़वाल मंडल गौतम तथा जिला कमांडेंट चमोली एस के साहु ने मृतक आश्रित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बढ़ाया इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक आश्रित परिवार से भर्ती के संबंध में भी विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया. गमों में डूबे होमगार्ड परिवारों को कमांडेंट चमोली एस .के .साहू ने कहा कि इस दुख की घड़ी कमांडेंट जनरल केवल खुराना ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझा तथा तुरंत व्यक्तिगत प्रयासों से दूसरे दिन ही हर संभव आर्थिक सहायता मुहैया कराने का कार्य किया श्री खुराना ने कहा कि पूरा होमगार्ड प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है तथा उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी होमगार्ड के परिवार के घर पहुंचे जिला कमांडेंट चमोली ने होमगार्ड कल्याण कोष से तीनों शहीद होमगार्ड जवानों के परिजनों को दो लाख दस हजार का चैक सौपा तथा परिवार की हर वास्तविक स्थिति से कमांडेंट जनरल केवल खुराना तक पहुंचाने की बात कही

Ad Ad
To Top