उत्तर प्रदेश

CBSE RESULT-: तान्या बनी टॉपर,जाने रीजन वार रिजल्ट ।।

 उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से चल रहा था। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के कारण परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ी हुई थी। कोरोना संक्रमण के कारण देरी से हुई परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश का जलवा रहा है। बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या सिंह टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 अंकों की परीक्षा हुई। इसमें तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 का स्कोर किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया है। डीपीएस बुलंदशहर में भी खुशी का माहौल है। सीबीएसई रिजल्ट में डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा आशिमा ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आशिमा को 500 में से 497 अंक आए हैं।
आखिरी पायदान पर रहा प्रयागराज रीजन, नोएडा को 14वां स्थान
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में प्रयागराज रीजन आखिरी पायदान यानी 16वें स्थान पर रहा। नोएडा रीजन को 14वां स्थान मिला।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

रीजनवार : पास प्रतिशत

त्रिवेंद्रम : 98.83 फीसदी

बेंगलुरु : 98.16 फीसदी

चेन्नई : 97.79 फीसदी

दिल्ली ईस्ट : 96.29 फीसदी

दिल्ली वेस्ट : 96.29 फीसदी

आजमेर : 96.01 फीसदी

चंडीगढ़ : 95.98 फीसदी

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

पंचकुला : 94.08 फीसदी

गुवाहाटी : 92.06 फीसदी

पटना : 91.20 फीसदी

भोपाल : 90.74 फीसदी

पूणे : 90.48 फीसदी

भुवनेश्वर : 90.37 फीसदी

नोएडा : 90.27 फीसदी

देहरादून : 85.39 फीसदी

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

प्रयागराज : 83.71 फीसदी

Ad Ad
To Top