अन्य

. cbbh

बरेली

रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिक्षेत्र, लखनऊ मोहम्मद लतीफ खान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री आर.के. यादव, मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत निर्माण संगठन एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नव आमान परिवर्तित बीसलपुर-शाहबाजनगर (41.97 किमी) रेल खंड के निरीक्षण के अंतर्गत प्रथम दिवस 31 अक्टूबर, 2020 को बीसलपुर-ढकिया तिवारी (28.29 किमी) तथा अगले दिवस 1 नवम्बर, 2020 को ढकिया तिवारी-शाहबाजनगर (13.68 किमी) का गहन निरीक्षण करेंगे। रेल संरक्षा आयुक्त मार्गवर्ती सभी बडे़ एवं छोटे पुलों, समपारों, कर्वों, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनलों आदि का मोटर ट्राॅली के द्वारा निरीक्षण करेंगे। 01 नवम्बर, 2020 को रेल संरक्षा आयुक्त विशेष ट्रेन द्वारा शाहबाजनगर – बीसलपुर रेल खंड का गति परीक्षण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान उक्त नव आमान परिवर्तित रेल खंड पर रेल पथ एवं समपारों के निकट न जायंे और न ही अपने मवेशिओं को जाने दें।

Ad Ad
To Top