Uttarakhand city news बैराज से पानी छोड़े जाने को लेकर नदी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों से बैराज प्रशासन ने नदी क्षेत्र में न जाने को लेकर सूचना प्रसारित की है।
कल यानी 24, मार्च, मंगलवार को सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना रुद्रप्रयाग के कुंड बैराज से सुबह 07:30 बजे से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा l यहां लगाए गए रेडीयल गेट्स की maintenance ओर सिल्ट फ्लैशिंग हेतु ऐसा किया जाना अति आवश्यक है। जिस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा l
नदी के आसपास रह रहे लोगों को इस विषय में हमारे द्वारा सचेत किया जाता है, कि वे लोग ना ही तो स्वयं तथा ना ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें।
खनन कार्य कर रही संस्था या व्यक्ति जो नदी क्षेत्र में मशीनों या जानवरों का प्रयोग कर रहे हैं, वे भी इस संदेश का संज्ञान लेते हुए स्वयं एवं अपनी मशीनों/जानवरों को सुबह 07:30 बजे से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक नदी क्षेत्र से दूर रखें l
प्रबंधन’
सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना,
बैराज स्थित, कुंड’




