उत्तराखण्ड

(यह कैसी नाराजगी) पुत्र ने पापा का लिया मोबाइल और बुलेट मोटरसाइकिल, और हो गया गायब, अब पुलिस ने किया इस तरह से बरामद ।

घर से नाराज़ होकर गए गुमशुदा युवक को काठगोदाम पुलिस ने किया सकुशल बरामद
हल्द्वानी
युवा अवस्था में उठाए गए एक कदम से एक परिवार किस कदर परेशान होता है उसका एक उदाहरण कुमाऊँ कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी एक परिवार को हुआ 10 नवंबर से घर से नाराज होकर गया उनका 19 वर्ष के पुत्र ने परिजनों को कितनी मानसिक प्रताड़ना दी यह वही जानते हैं थक हार के परिजनों ने पुलिस से अपने पुत्र की ढूंढ खोज की गुहार लगाई. काठगोदाम पुलिस को तहरीर देकर एक पिता ने कहा कि उनका पुत्र उनका मोबाईल एवं बुलेट बाइक संख्या UK018E1431 लेकर कही चला गया है जो काफी ढूंढने पर भी नहीं मिला है। सूचना पर थाना काठगोदाम में गुमशुदगी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक फ़िरोज़ आलम ने जब इस पूरे प्रकरण की विवेचक की तो उक्त मोबाइल में प्रयोग हो रहे सिम नम्बर की लोकेशन को आज बिग बाजार के पास से ट्रेस किया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को सकुशल बरामद कर लिया ।
अपने पुत्र को सकुशल देख पुत्र के सकुशल मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया.. पुलिस टीम में उप निरीक्षक फ़िरोज़ आलम प्रभारी दमुवाढूंगा एवं कांस्टेबल रवि कुमार आदि थे।

Ad
To Top