उत्तर प्रदेश

(बैंकिंग सेवा) इच्छुक अभ्यर्थी.इस बैंक के लिए करें आवेदन.यह है अंतिम तारीख ।।

बैंक में सेवा देने वाले युवा बेरोजगारों के लिए मतलब की खबर है अब नैनीताल बैंक में कई पदों पर भर्ती निकली है Nainital bank recruitment 2024– बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है कि नैनीताल बैंक लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), आईटी ऑफिसर, मैनेजर आईटी और सीए (CA) की वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बैंक ने इस वैकेंसी का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जारी कर दिया है। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। वहीं फॉर्म और एप्लीकेशन फीस सबमिट करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2024 है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

बैंक में जो उम्मीदवार ऑफिसर लेवल की जॉब की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह गोल्डन चांस है। जिसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)- 20, आईटी ऑफिसर (साइबर सिक्योरिटी)- 02, मैनेजर आईटी (साइबर सिक्योरिटी)- 02, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)- 01 पदों पर भर्ती होनी है।

योग्यता- बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक होने जरूरी हैं। अलग-अलग पद से संबंधित विस्तृत डिटेल्स उम्मीदवार नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

डाउनलोड करें- Nainital Bank Limited Recruitment 2024 Official Notification Download PDF। यहां दिए लिंक से अभ्यर्थी सीधे एप्लीकेशन फॉर्म भी भर सकते हैं।

आयु सीमा- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21/25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 32/35/40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। आवेदन शुल्क- आवेदन के दौरान सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500/- रुपये एप्लीकेशन फीस सबमिट करनी होगी। चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। परीक्षा तिथि- बैंक के इन पदों पर परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होनी संभावित है। लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। जिसमें रिजनिंग, इंग्लिश, सामान्य ज्ञान, प्रोफेशनल नॉलेज और क्वालिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)मुख्य सचिव ने पुलों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश ।।

नैनीताल बैंक की इस भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार बैंक की अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

Ad Ad
To Top