उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(सरकारी नौकरी) रेलवे में निकली बंपर भर्ती इस दिन से होगे आवेदन प्रारंभ ।।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती निकाली, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर बंपर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।
पदों का विवरण

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

कुल पद – 368

पद का नाम – सेक्शन कंट्रोलर

पे लेवल – लेवल-6

वेतनमान – ₹35,400 प्रति माह से प्रारंभ

मेडिकल स्टैंडर्ड – L2
आयु सीमा

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

न्यूनतम आयु : 20 वर्ष

अधिकतम आयु : 33 वर्ष

आरक्षित वर्गों को छूट – SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

विस्तृत जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी।
आधार वेरिफिकेशन जरूरी

RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय आधार कार्ड के जरिए अपनी डिटेल्स सत्यापित करें। आधार वेरिफिकेशन न होने पर अतिरिक्त जांच और देरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड व 10वीं प्रमाणपत्र से मेल खाना चाहिए।

आधार में अपडेटेड फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन होना आवश्यक है।

Ad Ad
To Top