टापू पर फंसे दो युवकों को SDRF ने किया रेस्क्यू
मानसून अपने चरम पर है नदी नाले उफान पर हैं तथा नदियों की स्थिति डरा देने वाली है लेकिन इन सबके बीच कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भी नदियों के अंदर चले जा रहे हैं जिसका नतीजा यह है कि उनकी जान के लाले पड़ जाते हैं ऐसी ही एक घटना थाना कोटद्वार क्षेत्र से हुई जहां सुकरो नदी में दो युवक फंस जहां एक बार फिर देवदूत बनकर पहुंची, एसडीआरएफ ने बड़ा रेस्क्यू जान चला कर दोनों लोगों को भगवान से अपनी जान की भीख मांग रहे युवकों को सकुशल रिसीव किया।
नदी के टापू में फंसे युवकों की सूचना मिलने के बाद SDRF पोस्ट कोटद्वार से कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे रेस्क्यू टीम को ज्ञात हुआ कि दो युवक नदी किनारे घूमने गए थे व नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण टापू पर फंस गए।
SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये तुरंत रोप के माध्यम से टापू पर फंसे दोनों युवकों को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में उफनती नदी से सकुशल रेस्क्यू कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया । दोनों युवकों की पहचान अरमान अंसारी (19 वर्ष), s/o यूसुफ अंसारी, नजीबाबाद सैफ अली अंसारी (20 वर्ष), s/o नईम अंसारी,नजीबाबाद के रूप में हुई SDRF रेस्क्यू टीम जो इन दोनों के लिए साक्षात देवता बनकर आए उनमें आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आशीष रावत, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह थे
कोटद्वार न्यूज़




