चमोली
पहाड़ों में तमाम चुनौतियों के बावजूद भी एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ हमेशा बड़े से बड़े रेस्क्यू करने से पीछे नहीं हटती हैं जवानों की बहादुरी और जांबाज़ी से पर्वतीय क्षेत्र में रह रहे लोग अपने को कुछ सुरक्षित सा महसूस करते हैं हमेशा विषम चुनौतियों के बावजूद भी काम करने के जज्बे को देखना है तो इस वीडियो में देखें जहां विकराल रूप धारण किए हुए न॔दाकिनी नदी अपने आगे किसी को टिकने नहीं दे रही थी लेकिन उन चुनौतियों को स्वीकार कर एनडीआरएफ के जवानों ने नदी की तेज धार में गाय का सफल रेस्क्यू किया जो किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था।
बताया जाता है कि नंदानगर से करीब एक किलोमीटर आगे सितोल मोटर मार्ग पर सोमवार को एक गाय घास चरने के दौरान फिसलते हुए नीचे गिरकर नंदाकिनी नदी किनारे अटक गई। जिला आपदा प्रबंधन को इसकी सूचना मिलते हुए एनडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया। नदी के जिस छोर की तरफ गाय गिरी थी, उस तरह से गाय को निकालने का कोई रास्ता नही था। एनडीआरएफ द्वारा की गई इस अरे रेस्क्यू पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम ने नदी के आर पार रस्से के सहारे गाय को जिन्दा रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम में एनडीआरएफ के निरीक्षक अमलेश कुमार सहित विक्रम, पोपेंद्र, मनोज, नरेश, नीरज, मान सिंह आदि शामिल थे।




