युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पौड़ी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को चन्द घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल नेगी (उम्र-19 वर्ष) पुत्र साबर सिंह नेगी, निवासी-ग्राम मरखोला, थाना-पैठाणी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई।
श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल
रविवार को एक स्थानीय पीडिता निवासी पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि राहुल नाम के लड़के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया जिस को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष पैठाणी को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जिस पर पुलिस टीम का गठन कर सोमवार को राहुल नेगी को सनी मंदिर अलकनंदा घाट नर्सरी रोड थाना श्रीनगर से गिरप्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां पर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
दुष्कर्मी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार-श्रीनगर अपर उ0नि0 अरविंद कुमार. मुख्य आरक्षी संजय- श्रीनगर. आरक्षी प्रदीप कांस्टेबल.तथा आरक्षी हरीश सीआईयू और चालक सलमान आदि।




