उत्तरकाशी 8 जून 2022
बीते 5 जून को चार धाम यात्रा को आए मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों का यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊ खड्ड के समीप बस दुर्घटना में घायल एवं मारे गए लोगों के आश्रितों को जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला ने उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि के तहत मृतक के आश्रितों को एक-एक लाख एवं घायलों को चालीस-चालीस हजार रूपए की राहत राशि जिलाधिकारी पन्ना औऱ छतरपुर (मध्यप्रदेश) एवं जिलाधिकारी अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को हस्तांतरित कर दी है।




