उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(गजब के चोर)चोरी की घटनाओं को अंजाम देने जाते थे हवाई जहाज से, पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार,दो फरार ।।

हल्द्वानी-: पुलिस ने हवाई जहाज से यात्रा कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ़्तार करने में सफलता पाई है पकड़ा गया आरोपी राजस्थान,दिल्ली, उत्तर प्रदेश , महाराष्ट ,गुजरात, जम्मू कश्मीर , मध्य प्रदेश , हिमांचल प्रदेश, हरियाणा पंजाब आदि जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है पुलिस उसके साथ के दो अन्य और चोरों की तलाश में जुटी है।
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा मंगलपड़ाव मुख्य बाजार स्थित दुकानों में सेंधमारी करते हुये कई दुकानों में चोरी को अंजाम दिया गया था । जिसमें लाखों रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ । इस सनसनीखेज घटना के सम्बन्ध में थाना हल्द्वानी में सन्नी नागपाल पुत्र सुमन कुमार निवासी कारखाना बाजार ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व शहर हल्द्वानी में सी0सी0टी0वी0 कैमरों एंव सर्विलांस के माध्यम से संदिग्धों की तलाश की गयी , पुलिस द्वारा शहर हल्द्वानी के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक किया गया जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिस पर कार्य करते हुये पुलिस नें 12 मार्च को घटना में लिप्त गैंग के एक सदस्य को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है । घटना में लिप्त उसके अन्य साथी फरार है । जांच में प्रकाश में आया की गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश व उसके साथी राजस्थान के आदिवासी जनजाति से सम्बन्धित है तथा इनके द्वारा राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश , महाराष्ट ,गुजरात, जम्मू कश्मीर , मध्य प्रदेश , हिमांचल प्रदेश, हरियाणा पंजाब आदि राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है । जिनके विरुद्ध इन राज्यों में चोरी के 40 से 50 अभियोग पंजीकृत है* । उक्त गैंग द्वारा किसी भी शहर में पहुंचकर दिन के समय रैकी की जाती है और रात्रि में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है । इनके द्वारा कभी भी मुख्य द्वार से अथवा ताले नही तोड़े जाते है । मंगलपडाव बाजार की चोरी में दिनेश के साथ उसकी साथी हरीश चरपोटा व गणेश चरपोटा शामिल थे इस चोरी में प्रत्येक सदस्य के हिस्से में 01 लाख 13 हजार रुपये आये । जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि गैंग के सदस्य अन्य राज्यों को जाने के लिये हवाई जहाज से भी सफर करते है तथा चोरी में प्राप्त रूपयो से अय्याशी करते है । हल्द्वानी शहर में उक्त चोरी की घटना में गैंग के हाथ अच्छी धनराशि हाथ लगी थी जिस कारण इनके द्वारा पुनः हल्द्वानी में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया जा रहा था । फरार अभियुक्त हरीश व गणेश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है । पुलिस ने चोरी की विभिन्न धाराओं में दिनेश चरपोटा पुत्र छदनु चरपोटा निवासी ग्राम पाडला गणेशीलाल थाना बूंगड़ा जिला बांसवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर का चालान कर दिया जबकि उसके दो अन्य साथी हरीश चरपोटा, गणेश चरपोटा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस में पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद , मुकदमा वादी का आधार कार्ड व पैन कार्ड व एक सैंमसंग मोबाइल टच स्क्रीन बरामद हुआ है ।
पकडने वाली पुलिस टीम हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
उ0नि0 कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी मगंलपड़ाव ( विवेचक) कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार वीरेन्द्र चौहान,इसरार नवी, किशन चन्द्र शर्मा सर्विलांस सैल
इसरार अहमद,अनिल गिरी सर्विलांसआदि थे ।

Ad Ad
To Top