भीमताल-: भीमताल रोड़ स्थित तिरछाखेत ग्रामसभा में एक घायल अवस्था में नर गुलदार मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा है जहां गुलदार का इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि राहगीरों को इस मार्ग पर एक घायल अवस्था में गुलदार दिखाई दिया जिस पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को और जनप्रतिनिधियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने घायल गुलदार को त्वरित कार्रवाई करते हुए रानी बाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है वन विभाग के अनुसार उक्त गुलदार आपसी संघर्ष में घायल हो सकता है
गुलदार की हालत सामान्य बनी हुई है गुलदार की उम्र करीब 8 साल के आसपास बताई जा रही है । रेस्क्यू सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में है




