उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: सेमल की लकड़ी काट कर ले जा रहे थे लकड़ी तस्कर.मंसूबे वन विभाग ने किए नाकाम. वाहन छोड़कर फरार हुए तस्कर.तराई पश्चिमी का है मामला।

रामनगर-: पर्यावरण के दुश्मन अवैध रूप से काटकर सेमल के वृक्षों से भरा पिकप ले जा रहे थे लेकिन लकड़ी तस्कर अपने मंसूबों पर कामयाब होते हैं इससे पूर्व ही वन विभाग तराई पश्चिमी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेमल से भरे हुए वाहन को पकड़ा जबकि वाहन चालक और तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर प्रकाश चंद्र आर्य के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे हैं सघन चेकिंग अभियान के तहत वन क्षेत्रधिकारी काशीपुर ने गश्त के दौरान ढकिया नूरपुर जैतपुर मार्ग पर एक पिकप को सेमल की अवैध रूप से लकड़ी को ले जाते हुए पकड़ा , पिकप मय सेमल लकड़ी के साथ हल्दुवा वन परिसर मे खड़ा किया गया है, श्री आर्य ने बताया कि पकड़ा गया सेमल कृषि भूमि से काटकर अवैध रूप से उत्तर प्रदेश को प्लाईवुड फैक्ट्री के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन इससे पूर्व ही वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया पकड़े गए लकड़ी की कीमत करीब ₹50000 आंकी गई है वन विभाग की टीम ने पकड़े गए वाहन को वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है ।

Ad Ad
To Top