उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:नन्धौंर वन्यजीव अभ्यारण से सटे क्षेत्र की महिलाएं होंगी स्वावलंबी, डीएफओ कुंदन कुमार की अभिनव पहल, इन कला को मिलेगा बाजार, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा ।।

हल्द्वानी
नंधौर वन्यजीव अभ्यारण में ऐपण कला तथा हस्त कौशल पर आधारित कौशल विकास कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने कम समय में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया एक हफ्ते तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ऐपण कला, हस्तशिल्प कौशल विकास एवं मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के लगभग 15 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा की गई है जिससे कि महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कुंदन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम लोगों को वनों से जोड़ने की पहल के अंतर्गत एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था जोकि बहुत ही सफल रहा है तथा बहुत ही जल्द महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों को ऑनलाइन माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे कि इन उत्पादों की बिक्री के बढ़ने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण की मुहिम में स्थानीय समुदाय का भी सहयोग लेने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नंधौर वन्यजीव अभ्यारण में विभिन्न जगहों पर आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान स्वयं के द्वारा बनाए गए विभिन् उत्पादों का प्रदर्शन किया। वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नंधौर वन्यजीव अभ्यारण के नंधौर रेंज में बांस द्वारा निर्मित साविनीयर शॉप का निर्माण किया जा रहा है इस शॉप में इन महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बिक्री हेतु रखा जाएगा एवं विभाग की तरफ से स्वयं सहायता समूह को समय-समय पर सहयोग किया जाएगा। महाशीर महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती पार्वती परगांई ने वन विभाग , भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं प्रशिक्षण हेतु आए प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Ad
To Top