अल्मोड़ा

ब्रेकिंग-:यहां गुलदार की आमद से दहशत,बनाया गाय को निवाला, पिंजरा लगाए जाने की मांग ।।

ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्र में भी गुलदार की आमद बढ़ने से वहां हड़कंप मचा हुआ है ताजा मामले में जाखन देवी क्षेत्र के लक्ष्मेश्वर वार्ड में गुलदार ने एक गाय को अपना निवाला बना दिया इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली हुई है तथा सभी ने एक स्वर से वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार से निजात दिलाए जाने की मांग की इस बीच मृत गाय को नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा उसे सम्मान पूर्वक दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।


मामले की जानकारी मिलते ही लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी जानकारी नगरपालिका के सफाई निरीक्षक को दी, उसके बाद सभासद अमित साह और नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा गाय को सम्मानपूर्वक दफना दिया गया। अमित साह ने कहा कि आज तो गुलदार ने गाय को निवाला बनाया लेकिन भविष्य में जिस इस तरह से गुलदार की यहां आमद है वह कोई बड़ा हादसा कर सकता है उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की अपील करते हुए लोगों से भी अपील की कि अब तक इस क्षेत्र से गुलदार को पकड़ा नहीं जाता तब तक वह लोग क्षेत्र में टोलियों के माध्यम से निकलकर आना-जाना करें ।। अल्मोड़ा न्यूज़

Ad Ad
To Top