उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: पीके का प्रजेंटेशन क्या जान फूंक सकेगी कांग्रेस में.संकल्प चिंतन शिविर में होगी अब राजस्थान में चर्चा, यह होंगे शामिल।।

कांग्रेस को कैसे उठाया जाए कैसे कांग्रेस को देश की नंबर एक पार्टी बनाया जाए ? आम जन के बीच नेता जीते कैसे वोट मिले यह सब प्रेजेंटेशन में बताया गया है. प्रेजेंटेशन दिया पीके यानी प्रशांत किशोर ने. फिलहाल, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलों का दौर जारी है. इसी बीच अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस को फिर से तैयार करने की कोशिश में जुट गई हैं.

खबर है कि किशोर की तरफ से दी गई प्रेजेंटेशन के कुछ दिनों बाद ही सोमवार को पार्टी ने एक और आंतरिक समूह ‘एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024’ #AAG  गठित किया है, जो पार्टी के सामने मौजूद सियासी चुनौतियों पर काम करेगा. सोमवार को ही पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक हुई थी. ऐसे में उदयपुर में होने वाले दो दिन के सत्र में सबकी नजर लगी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसा के अनुसार, किशोर के प्रस्ताव पर विचार के गठित 8 सदस्यीय समूह से सोनिया गांधी ने मुलाकात की है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कमेटी किशोर की तरफ से बताए गए अधिकांश सुझावों पर सहमत है. पार्टी ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा भी कर दी है कि वह एक संकल्प चिंतन शिविर आयोजित करेगी. 13 मई से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होने वाले इस सत्र में देशभर के 400 कांग्रेस नेता शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी पहले ही सत्र में पास किए जाने वाले प्रस्ताव के मसौदे तैयार करने के लिए 6 समितियां गठित कर चुकी है. राजनीतिक प्रस्ताव तैयार करने वाली समिति के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे. जबकि, आर्थिक हालात के प्रस्ताव समिति के अध्यक्ष पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम होंगे. G-23 समूह में शामिल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों और खेती से जुड़ी समिति के मुखिया होंगे.

Ad Ad
To Top