देहरादून:-राज्य मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम के मिजाज में बदलाव की बात कही है।राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह तड़के हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी, नैनीताल ,उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
इस बीच पंतनगर में 3.5 mm , रुद्रपुर और नैनीताल में 2.5 mm , चकराता सोनप्रयाग और मसूरी में 2 एमएम , रामनगर में पांच और जानकीचट्टी में 3.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी होने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जनवरी से 16 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों समेत मैदानी इलाकों में 14 और 15 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा जिसके चलते इन इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।




