उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:मौसम विभाग ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान,हो सकती है बर्फबारी,और बारिश, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय ।।

देहरादून:  मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी और बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं 2 दिसंबर को पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावनाएं हैं और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी जिलों पर भी पड़ेगा और वहां भी तापमान में गिरावट महसूस होगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 4 दिसंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस बारिश के बाद लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

बता दें कि नवंबर में राज्य में सामान्य से 86 फ़ीसदी कम बारिश हुई है जिस वजह से राज्य में सूखी ठंड का प्रकोप जारी है। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में इस दौरान बिल्कुल बारिश नहीं हुई है जिस वजह से सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में होने वाली बरसात से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। बिक्रम सिंह के अनुसार मौसम में हो रहे बदलाव के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार माना जा रहा है और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

Ad Ad
To Top