उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग(काठगोदाम)अभी भी नहीं उतर रही है दीपावली की खुमारी, जुआ खेलते पांच को पुलिस ने पकड़ा, रकम बरामद ।।

सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते 05 व्यक्ति गिरफ्तार जुए की फड़ से 52 ताश के पत्तो सहित नगद 44500/- रू बरामद
हल्द्वानी-:
दीपावली बीते करीब 1 हफ्ते से अधिक हो गया है लेकिन आज भी जुआरियों की खुमारी उतरने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामले में पुलिस ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के बसंत भूसा स्टोर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पुलिस ने उनके कब्जे से रकम भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम थाना अध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा चैंकिग के दौरान बसंत भूसा स्टोर के पास खेड़ा गौलापार काठगोदाम से पांच व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते हुए पकड़ा , पुलिस टीम ने जुआ की फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं ₹ 44500/- नगद रूप से बरामद किए।
उपरोक्त सभी 5 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 भुवन राणा चौकी प्रभारी खेड़ा काठगोदाम, आरक्षी उमेश, नीरज शर्मा, प्रेम आदि थे।

Ad Ad
To Top