उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:मोटाहल्दु में वाहन स्वामियों की हुई महापंचायत.जिला अधिकारी को भेजा 4 सूत्री मांग पत्र.अभी भी है गौला नदी के वाहन स्वामी हड़ताल पर ।।

हल्द्वानी
गौला नदी के लिए राज्य सरकार की खनन रॉयल्टी की दोहरी नीति एवं स्टोन क्रशर द्वारा उप खनिज मूल्य के किराया कम दिए जाने को लेकर आज मोटाहल्दु में वाहन स्वामियों एवं श्रमिकों ने महापंचायत कर सरकार से त्वरित समाधान कर निस्तारण की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होगा तो वृहद आंदोलन किया जाएगा इस संदर्भ में वाहन स्वामियों ने 4 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को प्रेषित करते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।


गौरतलब है कि पिछले एक माह से गौला नदी से निकलने वाले वाहनों की हड़ताल है जिसके चलते श्रमिकों एवं वाहन स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है।
आज वाहन स्वामियों ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में गौला नदी से RBM का किराया कम से कम 40 रुपए किए जाने. पूरे सीजन एक रेट होना तथा समतलीकरण के नाम पर निकलने वाले आरबीएम की रायल्टी क्रेशर के नाम पर ना जारी करने एवं खनन समिति की बैठक में वाहन स्वामियों को भी प्रतिनिधित्व किए जाने की मांग की गई।
इस दौरान महापंचायत में प्रवीण दानू. रमेश जोशी. विपिन जोशी. डॉ बालम सिंह बिष्ट.हेमवती नंदन दुर्गापाल. हेमंत बोरा.जीवन कव्डबाल. मनोज मठवाल.चंदशेखर पंत. कमल चंद बिष्ट.हेम चंद्र दुर्गापाल सहित सैकड़ों श्रमिक एवं वाहन स्वामी उपस्थित थे ।

Ad Ad
To Top