उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग उत्तराखंड यहां नदी पर बना पुल भरभरा के गिरा मचा हड़कंप प्रशासनिक अमला मौके पर

उत्तराखंड के कोटद्वार से रोंगटे खड़े कर देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारी बारिश के चलते मालन नदी पर बना पुल ढह गया है। पुल के बीचो बीच एक हिस्सा गिर गया है इस दौरान पुल पर चल रहे लोगों पर हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों तरफ ट्रैफिक को किसी तरह रोका फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच कर लोगों को पुल से वापस भेजने की कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

और लोगों को नदी के किनारे से भी दूर किया जा रहा है आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल ढह गया है।
उत्तराखंड में लगातार हादसे की घटना सामने आ रही है पहाड़ दरकने और लैंडस्लाइड के चलते कई लोगों की मौत भी हो चुकी है अभी भी कई सड़कें बंद है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखे हैं लेकिन आसमानी बरसात के चलते यहां पर स्थिति विकराल रूप लेती जा रही है

Ad Ad
To Top