उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(उत्तराखंड) करना चाहता था दूसरी शादी.पत्नी ने किया इंकार तो गला दबाकर कर दी हत्या.पति गिरफ्तार.दो फरार……

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जबकि इस घटना में शामिल दो अन्य लोग को भी पुलिस तलाश रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के अल्टीमेटम पर खरी उतरी पथरी पुलिस पकड़ा गया आरोपी पहली के रहते हुए दूसरी शादी करना चाहता था लेकिन पत्नी के न मानने पर उसकी मुंह दबा कर हत्या कर दी थी

हरिद्वार-: घटनाक्रम के अनुसार थाना पथरी क्षेत्र में 1 जून को ग्राम ऐथल में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत पड़ी महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया।
जिस संबंध में महिला के भाई अजीम द्वारा महिला के पति व उसके भाइयों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा SHO पथरी को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। जिस पर खरा उतर कर हरिद्वार पथरी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर ही दिनांक 02 जून को आरोपी पति जाहिर हसन को ग्राम बुक्कनपुर से दबोचा गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी के न मानने पर अभियुक्त लगातार पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर उसके द्वारा पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस इस घटना में अन्य नामजद की संलिप्तता के संदर्भ में विवेचना रही है पकड़े गए आरोपी की पहचान जाहिर हसन पुत्र वहीद निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी हरिद्वार के रूप में हुई वहीं इस घटना में शामिल गुलशेर पुत्र वहीद निवासी ऐथल थाना पथरी जनपद हरिद्वार.गुलजार पुत्र वहीद निवासी उपरोक्त को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक रमेश तनवार .वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमार कांस्टेबल मुकेश चौहान आदि थे।

Ad Ad
To Top