उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(उत्तराखंड)डीएम नाम से मशहूर युवक को मंहगा पड़ा सोशल मीडिया पर दहशत फैलाना. तमंचे पर डिस्को के चलते पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

तमंचे पर डिस्को या रंगबाजी सिर्फ फिल्मों में चलती,हरिद्वार में युवा ऐसी कोशिश फिल्म देख कर न करे:एसएसपी हरिद्वार

डीएम नाम से मशहूर युवक को मंहगा पड़ा सोशल मीडिया पर दहशत फैलाना

तमंचे के साथ वायरल वीडियो का हरिद्वार पुलिस ने लिया संज्ञान

अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस टीम ने नाम के डीएम को दबोचा

कोतवाली लक्सर

अवैध हथियारों की नुमाइश कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसएसपी अजय़ सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करते हुए पुलिस टीम द्वारा पड़ताल कर आरोपी युवक शिवम उर्फ़ डीएम को जसोदरपुर तिराहा सुल्तानपुर से अवैध तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)मानव वन्य जीव संघर्ष. महिला की फिर गई जान ।।

युवक द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाते हुए वीडियो पोस्ट करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की पकड़े गए युवक की पहचान शिवम उर्फ़ डीएम पुत्र राजकुमार निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के रूप में हुई जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तंमचा मय 04 जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद किए।

Ad Ad
To Top