रामनगर- पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वही नदी नाले भी उफान पर हैं इन सबके बीच बरसाती नाले भी अपना रौद्र रूप दिखाए हुए हैं जिला प्रशासन द्वारा लोगों को बरसात के दौरान नदियों नालों में ना जाने की सलाह दी जाती है लेकिन इन सबके बीच लोग जल्दी बाजी के कारण अपनी जान को भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला रामनगर क्षेत्र के एक बरसाती नाले का बताया जा रहा है जहां बाइक सवार तीन युवक जोर
जबरदस्ती करते हुए पानी का सीना चीर कर आगे बढ़ते गए लेकिन आखिर पानी के रूद्र रूप के आगे तीनों बाइक सहित नदी में बह गए लेकिन पानी की रफ्तार कुछ कम होने के चलते यह लोग सुरक्षित नदी पार करने में सफल रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि यह लोग किस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करने का दुस्साहस कर रहे थे लेकिन इससे पूर्व ही वह पानी के तेज बहाव में बह गए जहां उन्होंने खुद को अपनी जान जोखिम में डाली वही दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं।




