उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग(उत्तराखंड)तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान 3 घंटे तक झमाझम बरसात।।

देहरादून -:मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार. नैनीताल. उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बरसा होने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी कर मध्यम बरसात की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच रुद्रप्रयाग. चमोली. बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कई हल्की बरसाने हो सकती है साथ ही शेष जनपदों में मध्यम बादल विकसित होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सतर्कता बरतें की बात कही है पिछले कुछ घंटो में सहस्त्रधारा में 114 मिलीमीटर कालाढूंगी में 79 मसूरी में 70 कोटद्वार में 77 लीती मे 65 मोहकमपुर में 60 गूलरभोज में 57 जोशीमठ में 65 रानी माजरा44,5 ऋषिकेश नीलकंठ में 40 रायवाला में 36 सतपुली में 35 रानी चोरी में 35 यमक्केश्वर में 24 जसपुर में 27 डिंडोली हल्द्वानी में 33 नरेंद्र नगर में 28 लालढांग 30 लैंसडाउन में 29 देहरादून में 24 तथा जोली ग्रांट में 23 मिली मीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है

Ad
To Top