लग्जरी कार Nissan sunny से शराब की तस्करी करते हुए एक शराब तस्कर को पुलिस ने 10 पेटी देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है यह घटना ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत तब हुई जब मुखबिर की सूचना पर गढ़ी तिराहा के पास Nissan sunny कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK08Z6188 को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी के अंदर से 10 पेटी देशी शराब जाफरान की बरामद हुई वाहन चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान राहुल कुमार पुत्र रामअवतार निवासी आयुष विहार गढ़वाली कॉलोनी लाडपुर थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया । ऋषिकेश न्यूज़




