रेल में यात्रा करने के दौरान एक महिला की दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने घटना की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गाडी संख्या 05353 रेलवे स्टेशन काशीपुर पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल की जांच के दौरान वहां पर एक महिला उम्र करीब 40 साल मृत अवस्था में ट्रेन में लेटी हुई पाई गई इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को देने के बाद इसकी सूचना राजकीय पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची राजकीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जांच पड़ताल में उसके पास से किसी भी तरह का कोई टिकट या अन्य पहचान पत्र नहीं पाया गया समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। काशीपुर न्यूज़




