उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(उत्तराखंड)चारधाम यात्रा में बुजुर्गों और तीर्थ यात्रियों की सेवा कर होमगार्ड कर रहे हैं मिसाल कायम .गंभीर रोगी को गोद में उठाकर कराया अस्पताल में भर्ती।।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने पूरे जोशो खरोश के साथ चल रही है युवाओं .महिलाओं. वृद्ध एवं दिव्यांगजन भी इस चारधाम यात्रा में बाबा बदरी. केदार के दर्शन से अभिभूत है वही देश के कोने कोने से भी तीर्थयात्री देवभूमि में आकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं इन सबके बीच सरकार हर सुविधा मुहैया करा रही है वहीं सरकारी मशीनरी भी जान से लगी है। पुलिस. होमगार्ड. जिला प्रशासन हर बड़े बुजुर्गों का ख्याल रख रही है ऐसा ही एक मामला चमोली में स्थित भगवान श्री

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

बदरीनाथ जी के दर्शन के लिए आये श्रद्धालु ज्लूना देवी उम्र 60 वर्ष निवासी झारखंड का है जो मन्दिर परिसर में तबियत खराब होने से बेहोश होकर गिर गई वही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड्स उम्मेद ने वहां पर काफी भीड़ देखकर वहां पर पहुंचे तो उन्होंने महिला को जमीन पर लेटी देकर तुरंत उन्हे गोद में उठाकर मन्दिर परिसर में सीजनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये समय

ज्यादा होने के कारण अस्पताल बन्द हो गया था तब उम्मेद के द्वारा एक पिट्टू कराकर डेढ किलोमीटर दूर स्वामी विवेकानंद हास्पिटल ले जाकर उक्त महिला को भर्ती कराकर उपचार करवाया , उम्मेद की तत्परता से उक्त श्रद्धालु की जान बच गई, और बदरीनाथ में होमगार्ड्स हेल्प डेस्क इस पूरे घटनाक्रम में खरी उतरी तथा कमांडेंट जनरल द्वारा होमगार्ड हेल्पडेस्क का विजन धरातल पर साकार होता दिख रहा है। सही समय पर मिला प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ हुई महिला ने श्री बदरीनाथ में स्थापित होमगार्ड्स हेल्प डेस्क की सराहना की ।
उधर एक अन्य और घटना में एक श्रद्धालु महिला का पर्स पूजा के दौरान खो गया तभी ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को जब श्रद्धालु वह हताश और परेशान पाया तो उत्तराखंड होमगार्ड के जवान ने प्रयास करने के बाद उस श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स ढूंढ कर उन्हें वापस किया खोए हुए पर्स को पाकर उनके चेहरे पर नई मुस्कान आ गई इस इमानदारी के लिए होमगार्ड् की प्रशंसा की। बदरीनाथ न्यूज़…

Ad Ad
To Top