उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग (उत्तराखंड) कार गहरी खाई में गिरी.एक व्यक्ति की मौत.तीन घायल. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

गहरी खाई में कार गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया यह घटना जनपद पौड़ी- थाना श्रीनगर, भैंसकोट ख़िरसु मार्ग पर हुई जहां एक आइटन कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

सोमवार देर रात्रि थाना श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक i10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए 03 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

घायलों की पहचान अंकित राणा. शशांक बहुगुणा.सुशील चौहान जबकि इस घटना में कौशल चमोली उम्र:-38 वर्ष समस्त निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी, गढ़वाल के रूप में हुई है ।।

Ad Ad
To Top