उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:(उत्तराखंड) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 854 रिक्त पदों की परीक्षा कार्यक्रम हुआ तय,इस तारीख को होगी परीक्षा, 216519 ने किया आवेदन ।।

देहरादून-: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती का कार्यक्रम हुआ निर्धारित।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अपने विज्ञापन संख्या 29 यूकेएसएसएससी 20 21 के द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत स्नातक स्तरीय विभिन्न 854 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था इस विज्ञापन के क्रम में कुल 216519 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं इस तरह यह अब तक कि राज्य में सबसे बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उक्त परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया गया है वह परीक्षा दिनांक 4 व 5 दिसंबर 2021 को 2 दिनों के अंतर्गत कुल 3 पालियों में आयोजित किया जाएगा उक्त संबंध में आयोग द्वारा 17 नवंबर को निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है जिसको आयोग की वेबसाइट में प्रकाशित किया गया है।
आयोग के अनुसार शीघ्र ही लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जिसमें अभ्यर्थियों को उसकी परीक्षा की तिथि समय शिफ्ट व परीक्षा केंद्र की जानकारी हो सके आयोग ने अभ्यार्थियों से अपेक्षा की है कि वह परीक्षा हेतु आवश्यक तैयारी कर ले तथा निरंतर आयोग की वेबसाइट का संज्ञान लें ।।

Ad
To Top