हल्द्वानी-: 3 दिन से घर से लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया लापता व्यक्ति का शव टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेलबाबा मंदिर के जंगल में मिला है । पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बेलबाबा मंदिर के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त किया तो व्यक्ति की पहचान किशन चंद्र उप्रेती निवासी मल्ला गोरखपुर हल्द्वानी के रूप में की गई।
पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक 11 अक्टूबर सुबह घर से लापता था जिसे परिवार वाले तलाश कर रहे थे फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है क्योंकि मौके पर कीटनाशक की खाली सीसी बरामद हुई है।




