उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत बन रहा अस्थाई पुल भरभरा के अलकनंदा नदी में गिरा, एक को बचाया गया दूसरे के खोजबीन जारी ।।

जोशीमठ।बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत ब्रह्मकपाल के समीप निर्माणाधीन पुल अचानक भरभरा कर अलकनंदा में जा गिरा। हादसे के दौरान पुल पर दो मजदूर कार्य कर रहे थे। एक मजदूर को बचा लिया गया जबकि दूसरा अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। जिसे खोजने का कार्य किया जा रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत काम चल रहा। ब्रह्म कपाल के पास एक अस्थाई पुल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान हादसा हुआ है। दो काम कर रहे थे। इसमें एक मजदूर बह गया। लापता मजदूर की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट लोक निर्माण विभाग श्री बदरीनाथ की ओर से ब्रह्म कपाल में अस्थाई पुल का निर्माण कार्य चल रहा था।l

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

निर्माण कार्य के दौरान 12.40 बजे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

जिसमें, से एक मजदूर सोनू जिसकी उम्र 28 साल है पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं एक और मजदूर जिसका नाम रघुवीर हैं। वो खुद ही तैर कर किनारे आ गया।

Ad Ad
To Top