उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:पहाड़ में उत्तर प्रदेश की बिक रही थी अवैध शराब,पुलिस ने की यह कार्रवाई, एक गिरफ्तार

पुलिस ने 250 बोतल अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

चंपावत-: पुलिस का जनपद भर में क्रेक डाउन अभियान जारी है ताजा मामले में पाटी पुलिस ने एक युवक से भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम पंकज पुत्र जय प्रकाश निवासी वाल्मीकि चौपाल के पास,मुड़का गांव थाना मुंडका, बक्करवाला पश्चिमी दिल्ली उम्र लगभग 31 वर्ष बताया।
पुलिस के अनुसार वह हम शराब बाहरी क्षेत्रों से लाकर यहां सप्लाई किया करता था पुलिस ने उसके कब्जे से 06 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 250 बोतल ओल्ड मॉन्क xxx रम अवैध अंग्रेजी शराब गाजियाबाद उत्तर प्रदेश मार्का बरामद की ।
पाटी पुलिस ने पंकज के विरुद्ध थाना पाटी जनपद चम्पावत में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब इस जनपद में रोजगार मेला. 1500 पदों की भर्ती के लिए आ रही है बड़ी कंपनी।।

पुलिस टीम थाना अध्यक्ष पाटी, हरीश प्रसाद कांस्टेबल हरीश सिंह,दीपक प्रसाद एसओजी, प्रवेंद्र कुमार,विनोद जोशी सर्विलांस सैल, भुवन पाण्डेय सर्विलांस सैल आदि थे।

Ad
To Top