उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:गहरी खाई में गिरे दो युवक,पैराफिट से बाइक टकराई,एक की दुखद मौत. परिवार में कोहराम।।

मसूरी -:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से जा टकराई जिससे टकराकर दोनों बाइक सवार गहरी खाई में जा गिरे जिसमें एक युवक की दुखद मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर अवस्था में पुलिस .एसडीआरएफ ने निकाल कर अस्पताल पहुंचाया । प्राप्त समाचार के अनुसार सूरज उम्र 20 वर्ष पुत्र राजदेव प्रसाद निवासी पटेल नगर देहरादून तथा उसका मित्र सुनील टम्टा देहरादून से बाइक पर सवार होकर मसूरी आ रहे थे जैसे ही वह दोनों देहरादून मसूरी मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास पहुंचे अनियंत्रित होकर बाइक पैराफिट से जा टकराई और जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) दो तमंचे और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार ।।

जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने टीम के साथ पहुंचकर एसडीआरएफ की मदद से घायल सूरज को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया वहीं घटना में मृत्यु हुए सुनील टम्टा को गहरी खाई से निकालकर उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया तथा परिवार को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मसूरी न्यूज़

Ad Ad
To Top