उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:गंगा नदी में दो सगे भाई डूबे,एसडीआरएफ का सर्च अभियान आज भी जारी, परिवार में कोहराम ।।

हरिद्वार-:प्रेमनगर आश्रम के पास दो लड़के गंगा नदी में डूबे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
मंगलवार को गंगा नदी में हुए एक बड़े हादसे में नदी में नहाने गए दो सगे भाई डूब गए जिस पर दोपहर बुधवार तक एसडीआरएफ ने 1:00 बजे तक ढूंढ खोज अभियान चलाया लेकिन दोनों लोगों की तलाश नहीं हो पाई एसडीआरएफ अभी भी घटनास्थल से लेकर दूर गंगा नदी तक ढूंढ खोज अभियान में में जुटी हुई है। एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में दो लड़के गंगा नदी में डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के 01) नैतिक 16 वर्ष और 02) हर्ष 13 वर्ष अपने घर से साइकिल पर गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे, उक्त लड़को द्वारा सखी घाट पर बनी रेलिंग को पार कर गंगा नदी में नहाने का प्रयास किया गया। परंतु अचानक तेज बहाव हो जाने के कारण दोनों लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा प्रेम नगर आश्रम से जटवाला पुल तक गहन सर्चिंग की गई व SDRF डीप डाइविंग टीम के गोताखोर द्वारा भी गहराई में जाकर सर्चिंग की गई। परन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम अभी भी गंगा नदी में सर्चिंग अभियान में जुटी हुई है। उधर इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।।

Ad Ad
To Top