उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि. वीरता एवं पराक्रम का बताया ऐतिहासिक दिन ।।

देहरादून-: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

मुख्यमंत्री ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से सभी चैन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top