उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:यह किशोर ने हाथ की नस काटी हुई दुखद मौत, परिवार में कोहराम।।

हल्द्वानी-:
अज्ञात कारणों के चलते एक किशोर ने अपने हाथ की नस काट ली। रक्तस्राव ज्यादा हो जाने के कारण उसकी उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) बड़ा सड़क हादसा,कार खाई में गिरी,तीन की दर्दनाक मौत।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रानगर बरसाती निवासी अमीर अहमद के पुत्र फैसल (15) ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने हाथ की नस काट ली, जब परिजनों ने उसकी हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फैसल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोर ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसकी जानकारी अभी तक नहीं प्राप्त हो पाई है लेकिन चर्चा है कि किशोर नशे का आदी था जिसके चलते यह कदम उठाया होगा यह आशंका जताई जा रही है।

Ad
To Top