उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:यह कार गिरी गहरी खाई में,एक युवक को निकाला खाई से बाहर, अस्पताल में किया भर्ती ।

सिमली रोड के पास खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं नित्य हो रही सड़क दुर्घटनाओं से राज्य में अब सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है ताजा मामले में आज टाटा नेक्सन कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार एक व्यक्ति को गंभीर रूप से एसडीआरएफ ने अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी।
एसडीआरएफ टीम को थाना मुनिकीरेती सूचना मिली कि सिमली रोड में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन एक कार टाटा नेक्सन है जो कि सिमली रोड के पास अनियंत्रित होकर 01 किमी0 गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 01 किमी0 तक गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक मनोज राणाकोटी उम्र 33 निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया जिसके पश्चात रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकाला गया व उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

टिहरी न्यूज़

Ad Ad
To Top