उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:जंगल में खेल रहे थे दो भालू,विघ्न पड़ा तो गुर्जर पर कर दिया हमला, हुआ घायल,हायर सेंटर रेफर, यहां का है मामला ।।

हल्द्वानी-: तराई पूर्वी वन प्रभाग के पूर्वी जौलासाल में भालू ने एक गुर्जर को हमला कर घायल कर दिया गुज्जर की चीख-पुकार पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी तरीके से गुज्जर को भालू के कब्जे से मुक्त कराया और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी जौलासाल विजय भट्ट ने बताया कि बीते रोज देर साम जौलासाल बीट के कक्ष संख्या आठ में शमशेर पुत्र नूर आलम उम्र 60 वर्ष अपने जानवरों को देखने अपने डेरे से 3 किलोमीटर दूर जंगल में गया था कि अचानक वहां जंगल में खेल रहे दो भालू ने शमशेर आलम पर हमला बोल दिया शमशेर आलम की चीख-पुकार सुनकर नजदीक गश्त कर रहे को वन कर्मियों ने उसे भालुओ के चंगुल से मुक्त कराया और सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा ले गए जहां पर उचित इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने जंगल से लगे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील करी है कि इस समय जंगल मे वन्यजीवों के मीटिंग का समय चल रहा है इस समय वन्यजीव एग्रेसिव मूड में रहते हैं इसलिए या तो जंगल से जाने से बचें या वह लोग सुबह व शाम के वक्त जंगलों के आसपास न जाएं साथ ही यदि जरूरी हो तो कई लोग एक साथ होकर जंगल में जाए जिससे हादसा टाला जा सके।

Ad Ad
To Top