उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:युवक ने किया युवती से दुष्कर्म,चोरी छिपे की दूसरी युवती से शादी, मनाने गया था करवाचौथ, पुलिस ने ससुराल से किया गिरफ्तार ।।

बिलासपुर
बिलासपुर में आरोपी ने पहले तो युवती को अपने प्रेम में फंसाकर शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में बातचीत बंद कर दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से परेशान युवती ने जब पुलिस से शिकायत की तब पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बेमेतरा अपने ससुराल में करवा चौथ मनाने  पहुंचा था।
यहां करीब एक साल पहले 21 साल की युवती और बिल्हा क्षेत्र के निपनिया निवासी रामकुमार कोसले ( 29) के बीच जान-पहचान हुई थी। इस बीच उनकी दोस्ती हो गई। फिर रामकुमार ने युवती को प्यार का इजहार किया। युवती भी रामकुमार को चाहने लगी। जून 2020 में युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को मिला इस स्टेशन पर स्टॉपेज, इस ट्रेन में एसी का अतिरिक्त कोच।।

युवती भी उसके भरोसे में आ गई। इसके बाद से रामकुमार अप्रैल 2021 तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। अचानक युवक ने उससे बातचीत बंद कर दूरी बढ़ा ली। इस बीच युवती को पता चला कि उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई। इस पर युवती ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवक मुकर गया। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सितंबर में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)टनकपुर से यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, यह ट्रेन चलेगी अब सप्ताह में तीन दिन ।।

पुलिस इस फरार आरोपी रामकुमार की एक माह से तलाश कर रही थी, लेकिन वह गायब हो गया था। इसी दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिला। जिसे लगातार ट्रेस किया जा रहा था। रविवार को उसके फोन का लोकेशन बेमेतरा में मिला। तब पता चला कि उसका ससुराल बेमेतरा के ग्राम झुलना में है। आनन-फानन में पुलिस रात में उसके ससुराल पहुंच गई, जहां वह अपनी पत्नी से मिलने व करवा चौथ पर्व मनाने गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने भी इस मामले का खुलासा सोमवार को किया है।

Ad
To Top