उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष पिछले कुछ वर्षों से काफी तेजी से बढ़ा है जहां गुलदार लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। तीन दिन पहले ही टिहरी जिले में गुलदार ने सात साल के बच्चे को मार डाला था। गुलदार ने इस घटना को तब अंजाम दिया था, जब मासूम नवीन अपनी दादी के साथ किसी शादी में शामिल होने जा रहा था।
अब उस आदमखोर गुलदार को ढेर कर की खबर आ रही है शूटर गंभीर भंडारी ने सटीक निशान साध कर गुलदार को मार गिराया। टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में अखोड़ी गांव में गुलदार ने बच्चे को मार डाला था। यह घटना शनिवार देर शाम की थी, जब सात साल का नवीन दादी के साथ शादी में जा रहा था।
इस घटना के बाद तत्काल गुलदार को मारने का आदेश दिया गया और गांव में शिकारी तैनात कर दिया गया। जैसे गुलदार शिकार की तलाश में आया, सोमवार की रात को शिकारी ने उसे शूट कर मार गिराया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
टिहरी न्यूज़




