उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: पंतनगर विश्वविद्यालय के यह छात्र देंगे इस बड़ी कंपनी को अपनी सेवा, मिला है यह पैकेज, दे बधाइयां ।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नामी कम्पनी में चयन

पंतनगर-: विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चयन मै. आंप्टम यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप डिजिटल कम्पनी में हुआ। मै. आंप्टम यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल, उत्पाद विकास, स्वचालन, विश्लेषण और डेटा समाधान संचालक रूप में देश/विदेश की एक अग्रणी कम्पनी है। यह कम्पनी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु आती रहती है। इस वर्ष कम्पनी से प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के दो पूर्व छात्र श्री वीरेन्द्र यादव, सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट, श्री नीरज भट्ट, डायरेक्टर, साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग एवं श्री अखिलेश शर्मा वाइस प्रसिडेन्ट, स्वेता कोचर, सीनियर मैनेजर रिक्यूटमेन्ट, रितिका शर्मा सीनियर मैनेजर एच.आर., दीपिका वृर्धा, प्रोजेक्ट मैनेजर सेवायोजन हेतु उपस्थित थे।
इस वर्ष सेवायोजन हेतु प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, आई.टी. एवं एम.सी.ए. के विद्यार्थियों (2022 उत्तीर्ण वर्ष) हेतु चयन की प्रक्रिया दिनांक 25 अप्रैल, 2022 को महाविद्यालय में हुई जिसमें आंनलाइन टेस्ट एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार हुआ जिसमें कुल 9 विद्यार्थियों का चयन किया गया जिनमें आदित्य कुमार, देवष सिंह दाषिला, मोहम्मद आकिफ, सिमरन चंदना, विपुल राज, प्रियंका कुमारी, प्रेरणा कुकरेती, सम्हिता जोशी एवं अपूर्वा पाण्डे है। चयनित विद्यार्थियों का प्रति वर्ष पैकेज 5.15 लाख होगा।
इस अवसर पर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता, डा. अलकनन्दा अशोक एवं प्राध्यापक, सेवायोजन प्रकोष्ठ, डा. डी.एस. मूर्ति ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति जी ने भी चयनित छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाई दीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top