उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:दुर्भाग्य यहां हुआ सड़क हादसा.कार खाई में गिरी.एक की मौत परिवार में कोहराम ।।

रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा हादसा , अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो , हादसे में वाहन चालक की मौत ,दो घायल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन सड़क हादसों में अनेक लोग अकाल मौत के शिकार बन रहे हैं। इसी बीच रुद्रप्रयाग जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां नगरासू- दांडाखाल मोटर मार्ग पर टाटा सुमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज शुक्रवार की दोपहर नगरासू- दांडाखाल मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रुद्रप्रयाग पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

मृतक वाहन चालक की शिनाख्त गगोठ निवासी गजेंद्र लाल उम्र 32 वर्ष पुत्र बलवीर लाल के रूप में हुई है।। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गगोठ गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Ad Ad
To Top