उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: गौला से जुड़े वाहन स्वामी मिले विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट से, ज्ञापन सौंपकर स्टोन क्रेशर से भाड़ा बढ़ाए जाने की करी मांग, ज्ञापन के बाद यह बोले विधायक बिष्ट। ।

हल्द्वानी-: पिछले तीन दिनों से स्टोन क्रेशर स्वामी और वाहन स्वामियों के बीच वनोपज खनिज का भाङा बढ़ाए जाने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है,आज मोटाहल्दु,बेरीपड़ाव क्षेत्र के वाहन स्वामियों ने 56 लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को ज्ञापन देकर माल भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग की और कहा कि स्टोन केसर स्वामी द्वारा रेट कम करने से वाहन स्वामियों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिस पर विधायक श्री बिष्ट ने कहा कि वाहन स्वामियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी तथा वह हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ हैं उन्होंने तुरंत बालाजी स्टोन केसर के स्वामी से बात कर पूर्व की भांति वाहनों के संचालन के लिए अनुमति देने की बात कही श्री बिष्ट ने फोन पर बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह का रोजगार प्रभावित ना हो इसलिए उप जिलाधिकारी से भी बात कर इस समस्या का त्वरित निदान करने को कहा है जिस पर उपजिलाधिकारी भी क्रेशर स्वामी से बात कर जल्द ही इस समस्या का समाधान करने में जुट गए हैं। श्री बिष्ट ने कहा कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

ज्ञापन देने वालों में रमेश जोशी, प्रवीण दानू, प्रकाश सुनाल, जगदीश बचकेती, शेखर जोशी,जीवन बोरा, मनोज जोशी बृजेश कव्डाल,हरीश बिष्ट,मनोज थूवाल, कीर्ति पाठक,चंद शेखर पंत एल डी जोशी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।।।

Ad Ad
To Top